फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान फिशरीज गार्ड की मौत पर बवाल

Mon, 05 Dec 2016 11:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ के दौरान फिशरीज विभाग के गार्ड असदुल्ला कुम्हार की मौत के बाद शनिवार को बवाल हुआ। ग्रामीणों ने श्रीनगर-जम्मू हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। सुरक्षा बलों को चकमा देकर आतंकी मुठभेड़ स्थल से भाग निकले। 

कुम्हार की मौत चिंचर गांव में शुक्रवार को उस समय हुई जब आतंकियों से मुठभेड़ चल रही थी। उसके जनाजे में शामिल स्थानीय लोगों ने सेना और सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हाइवे को किया जाम

लोगों का प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic.
लोगों का आरोप था कि सेना क्रास फायरिंग में कुम्हार के मारे जाने का झूठा दावा कर रही है। जब आतंकी फरार हो गए थे तो उसे निशाना बनाया गया। इस बीच प्रदर्शनकारी और परिवार वाले शव लेकर काजीगुंड के पास हाईवे पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पहुंचे जिला उपायुक्त शौकत एजाज भट और एसपी श्रीधर पाटिल ने उन्हे जांच का आश्वासन दिलाया। उन्होंने मौके पर ही असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू शाहनवाज अहमद के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए। यह भी आश्वस्त किया कि मृतक के परिवार को मुआवजे समेत एसआरओ-43 के तहत नौकरी भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें