फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रिसीविंग स्टेशन की भूमि को लेकर विवाद, जांच के आदेश

Thu, 17 Jun 2021 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

न्यायाधीश ने कहा कि इस जमीन को लेकर दो तरह के बयान सामने आए हैं, जिससे वह दुविधा में पड़ गए हैं। लिहाजा इस मामले की तह तक जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के ग्रेटर कैलाश में बने एक रिसीविंग स्टेेशन की भूमि को लेकर विवाद हो गया है। दो पार्टियों के बीच इस मामले की खींचतान कोर्ट तक जा पहुंची। बुधवार को कोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस संजीव कुमार ने सुनवाई की।

विज्ञापन


जम्मू के एसीआर और बाहु तहसील के तहसीलदार को एक कमेटी के रूप में मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। कमेटी चार महीने के भीतर जांच कर बताएगी कि किन राजस्व अधिकारियों की वजह से एक जमीन के दो हकदारों के बीच हक को लेकर विवाद हुआ। मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट जिला उपायुक्त को देने के लिए कहा गया।

कमेटी यह भी पता लगाएगी कि राजस्व अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किरायेदारी कॉलम में अलग-अलग प्रविष्टियां क्यों और कैसे की गईं और यदि संभव हो तो चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करें। इससे पहले जज ने दोनों तरफ की दलीलें सुनीं। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें