भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को जांच में पता चला कि गुल हुसैन ने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जुटाई है। यह भी सामने आया है कि हुसैन ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर काफी चल/अचल संपत्ति अर्जित कर रखी है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जम्मू सूचना विभाग में तैनात उप निदेशक गुल हुसैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि केएएस अधिकारी गुल हुसैन ने रामबन में सहायक विकास आयुक्त (एसीडी) पद पर रहते अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित की थी। एसीबी ने आरोपों की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोप के अनुसार, गुल हुसैन ने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति जुटाई है। एसीबी की जांच में यह सामने आया है कि हुसैन ने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर काफी चल/अचल संपत्ति अर्जित कर रखी है।
हुसैन के पास जम्मू के बठिंडी स्थित उमर कॉलोनी मलिक बाजार में 43 लाख से अधिक की कीमत का घर है। उनका बैंक बैलेंस 60 लाख से अधिक है। इसके अलावा घर में महंगी वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं। जेएनएफ
श्रीनगर में आरटीओ कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय श्रीनगर के कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान दस्तावेज जब्त किए गए। सूत्रों ने बताया कि आरटीओ कश्मीर के अधिकारियों द्वारा बाहरी राज्य से विभिन्न प्रकार के वाहनों के पंजीकरण में धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरटीओ कश्मीर में तैनात एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई श्रीनगर ने शुक्रवार तड़के दबिश दी और कुछ दस्तावेज जब्त किए। हालांकि इसको लेकर सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।