फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिसप्ले योर टैलेंट’ का महाकुंभ आज से

Wed, 17 Sep 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली और वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा के साथ ही बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी में टैलेंट के महाकुंभ का आगाज हो जाएगा। यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के लिए संभाग के सभी कालेजों और विवि कैंपस के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


डिसप्ले योर टैलेंट नाम से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टैलेंट के इस महाकुंभ के तहत 32 प्रतिस्पर्धाएं होंगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक डिसप्ले योर टैलेंट में हिस्सा लेने के लिए संभाग के सभी कालेजों और यूनिवर्सिटी तथाअन्य कैंपस को मिलकार कुल चालीस आवेदन आए हैं।

वाइस चांसलर प्रो. एमपीएस इशर बुधवार को सुबह जिम्नेजियम हॉल में रंगोली का उद्घाटन कर प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगे। आयोजन के लिए समय कम होने के चलते स्टूडेंट वेलफेयर विभाग ने एक दिन में तीन प्रतिस्पर्धाओं को रखा है। ऐसा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए किया गया है।
विज्ञापन


सेमेस्टर सिस्टम के चलते नवंबर में होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए जेयू ने प्रतिस्पर्धाओं के लिए नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया है। इसके पहले डिसप्ले योर टैलेंट दस सितंबर से शुरू होने वाला था। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रतिस्पर्धाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया गया।
विज्ञापन


तिथि     -      प्रतिस्पर्धा
17 सितंबर - रंगोली, वाद-विवाद , फ्लावर अरेंजमेंट
18 सितंबर - ग्रुप सांग इंडियन, पेंटिंग, कार्टूनिंग
19 सितंबर - क्लासिकल वोकल, सेमी क्लासिकल वोकल (सोलो)
20 सितंबर - लाइट वोकल सोलो
21 सितंबर - कविता पाठन, स्केचिंग, फोटोग्राफी
22 सितंबर - क्लासिकल इंस्ट्रमेंटल
23 सितंबर - माइम, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग
24 सितंबर - वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सांग
25 सितंबर - सोलो क्लासिकल डांस, क्रिएटिव डांस
26 सितंबर - स्कीट
27 सितंबर - वन एक्ट प्ले
28 सितंबर - क्विज प्रीलीम, क्विज फाइनल, निबंध, लघु कहानी लेखन
29 सितंबर - क्ले माडलिंग, एलोकुशेन, इंस्टालेशन
30 सितंबर - कोलाज, पोस्टर मेकिंग
1 अक्टूबर - लोक नृत्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें