फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JU के 'डिसप्ले योर टैलेंट' का शेड्यूल जारी

Sat, 23 Aug 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से दस सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक इंटर कालेज एवं डिपार्टमेंटल डिसप्ले योर टैलेंट का आयोजन हो रहा है। इसके लिए डिपार्टमेंट ने शेड्यूल जारी कर दिया। जेयू के स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक दस सितंबर को लोक नृत्य स्पर्धा सुबह साढ़े दस बजे कैंपस के जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में होगी।
विज्ञापन


रंगोली स्पर्धा जोरावर सिंह सभागार में ही 11 सितंबर को दस बजे होगी। 11 सितंबर को ही दोपहर दो बजे फ्लावर अरेंजमेंट स्पर्धा के लिए डीएसडब्ल्यू ब्लाक में प्रतियोगी बच्चे सम्मिलित हो सकेंगे। बारह सितंबर को डीएसडब्ल्यूल ब्लाक में कालिग स्पर्धा सुबह दस बजे होगी।

उधर, इसी दिन ढाई बजे दोपहर में पोस्टर मेकिंग स्पर्धा होगी। इसी दिन ब्रिगेडियर आरएस आडीटोरियम में बारह बजे दोपहर क्विज कंपीटीशन होगा, जबकि इसी का फाइनल डेढ़ बजे होगा। इसी दिन यूनिवर्सिटी के परीक्षा हाल में सुबह साढ़े दस बजे निबंध लेखन स्पर्धा होगी।
विज्ञापन


वहीं, लघु कहानी लेखन स्पर्धा का आयोजन इसी दिन तीन बजे परीक्षा हाल में होगा। जबकि तेरह सितंबर को क्ले माडलिंग स्पर्धा सुबह दस बजे डीएसडब्ल्यू ब्लाक में होगी। वहीं, इसी दिन इंस्टालेशन स्पर्धा दोपहर दो बजे डीएसडब्ल्यू ब्लाक में होगी वहीं, इलाक्शन स्पर्धा सुबह दस बजे ब्रिगेडियर आर एस सभागार में होगी।

इसके बाद पंद्रह सितंबर को डीएसडब्ल्यू ब्लाक में पेंटिंग स्पर्धा  सुबह दस बजे होगी। इसी दिन कार्टूनिंग स्पर्धा भी दोपहर एक बजे होगी। सोलह सितंबर को स्केचिंग प्रतियोगिता डीएसडब्ल्यू ब्लाक के लान में होगी। सोलह सितंबर को ही काव्य पाठ स्पर्धा सुबह दस बजे राजेंद्र सिंह आडीटोरियम में होगी।

फोटोग्राफी स्पर्धा यूनिवर्सिटी की बाटेनिकल गार्डन में सुबह ग्यारह बजे होगी, जबकि 17 सितंबर को सुबह दस बजे वाद-विवाद स्पर्धा आरएस सभागार में होगी। 18 सितंबर को इंडियन ग्रुप सांग स्पर्धा सुबह दस बजे आरएस सभागार में होगी। 19 सितंबर को क्लासिकल वोकल सोलो स्पर्धा आरएस सभागार में होगी।

इसी सभागार में 19 सितंबर को दोपहर ढाई बजे सेमी क्लासिकल वोकल (सोलो) स्पर्धा होगी। बीस सितंबर को लाइट वोकल सोलो स्पर्धा सुबह दस बजे आरएस सभागार में होगी। 22 सितंबर को सुबह दस बजे क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल स्पर्धा आरएस सभागार में होगी।

23 सितंबर को तीन स्पर्धाएं होगीं जो आरएस सभागार में क्रम से माइम स्पर्धा सुबह दस बजे, मिमिकरी स्पर्धा दोपहर बारह बजे एवं मोनो एक्टिंग मिमकरी के बाद स्पर्धा होगी। 24 सितंबर को वैस्टर्न वोकल (सोलो) सुबह दस बजे तथा वेस्टर्न ग्रुप सांग स्पर्धा होगी।

25 सितंबर को क्लैसिकल डांस (सोलो) सुबह दस बजे तथा दोपहर दो बजे क्रिएटिव डांस स्पर्धा होगी। इसके बाद 26 सितंबर को सुबह दस बजे स्किट स्पर्धा होगी। 27 सितंबर को वन एक्ट प्ले स्पर्धा सुबह दस बजे आरएस सभागार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें