फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई...

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई.. भजन के बोल गूंजते ही ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह आडिटोरियम में तालियों की गूंज ने परेड कालेज को विजेता बना दिया। महिला कालेज परेड की मुक्ताशी शर्मा ने डिसप्ले योर टैलेंट के सुगम गायन एकल प्रतियोगिता में जब भजन के सुर छेड़े तो पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन


इसी कालेज की सोनाली डोगरा द्वारा गाया लोकगीत ‘भाभो मेरिये जिंदे, बारिश में भाई कियां रोंदे हैं..’ डोगरी लोकगीत के गूंजते ही पूरे सभागार में तालियों का ही शोर सुनाई दे रहा था। श्रोताओं ने डोगरी लोकगीत को खूब पसंद किया।

परेड कालेज को आज डिसप्ले योर टैलेंट के सुगम गायन एकल प्रतियोगिता में पहला और तीसरा स्थान मिला, जबकि इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के सुमित भारद्वाज को उनकी गाई गजल, ‘कोई न समझा मेरा तकाजा क्या है...’ के लिए दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

भजन और लोकगीतों ने बटोरीं तालियां

प्रतियोगिता में महिला कालेज गांधी नगर की सुष्मिता बनर्जी और दीक्षा कुमारी तथा एमएएम कालेज के विश्व गंधर्व कसवेलिया को मेरिट सर्टिफिकेट हासिल हुआ। सुगम गायन एकल प्रतियोगिता में शनिवार को श्याम साजन, अरविंद कुमार और बलबीर चंद बीर ने जजों की भूमिका निभाई।

इस मौके पर बलबीर चंद बीर द्वारा पेश की गई गेस्ट आइटम पर भी श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। जेयू की कल्चरल अफसर इफरा काक ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम और कायदे समझाए।

कार्यक्रम का संचालन अंजुशा, भारती देवी और जतिंद्र सिंह ने किया, जबकि राकेश कुमार ने टाइम कीपर की भूमिका निभाई। कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो. परमेश्वरी शर्मा ने प्रतिभागी छात्रों में सर्टिफिकेट बांटे।

कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव, लॉ स्कूल के निदेशक प्रो. अरविंद जसरोटिया, प्रो. कैलाश मेहरा, डा जतिंद्र खजूरिया, डा संजय गुप्ता, विभिन्न कालेजों के इंचार्ज, स्टूडेंट्स कल्चरल काउंसिल के सचिव राहुल, छात्र और श्रोता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें