फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए मास्टर ब्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी आगे आए हैं। शनिवार को सचिन ने पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप जम्मू भेजी।
विज्ञापन


इस खेप को मंडलायुक्त जम्मू शांतमनु को सुपुर्द किया गया। सचिन ने पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। उन्होंने पीड़ितों के लिए कहा है कि आप निश्चिंत रहें, हम अपनी कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से राहत सामग्री के लिए सचिन को धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिन की ओर से भेजी गई दो ट्रक राहत सामग्री की पहली खेप में 400 वाटर फिल्टर, एक लाख क्लोरीन टेबलेट, 1000 कंबल और पांच टन खाने के आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर ने दिया सचिन का धन्यवाद

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया कमेटी के चेयरमैन एवं बीसीसीआई सदस्य रंजीत कालरा ने बताया कि सचिन ने उनको फोन कर बाढ़ में मारे गए लोगों और प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

पहली खेप भेजने से पहले सचिन ने फोन पर यह जानकारी चाही थी कि पीड़ितों को प्राथमिकता पर क्या चाहिए और उसे ही पहले भेजा जाए। उनका कहना है कि इस आपदा की घड़ी में पूरा देश बाढ़ पीड़ितों के साथ है।

कालरा ने सचिन की ओर से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की पुष्टि की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में बाढ़ प्रभावितों के लिए क्लोरीन टैबलेट की कमी की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें