आतंकी संगठन अल उमर के चीफ मुश्ताक अहमद जरगर ने चेतावनी दी है कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों को फिर से घाटी में बसने नहीं दिया जाएगा। जरगर ने 27 अक्टूबर को ब्लैक डे के रूप में मनाने की अपील करने के साथ ही कश्मीर बंद की काल भी दी है।
जरगर द्वारा एक स्थानीय एजेंसी को दिए गए बयान में कहा गया है कि मोदी और मुफ्ती की घाटी में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को अलग कालोनियां बनाकर बसाने की कोशिश को वो कभी कामयाब नहीं होने देगा।
जरगर ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली बताया और चेतावनी दी कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कालोनियां बनाने की योजना का सख्ती से विरोध किया जाएगा।