संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में किसान नेताओं ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। किसानों के साथ पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्टेट लैंड पर रह रहे लोगों को तंग नहीं करने की सरकार से अपील की गई।
बैठक में कहा गया कि खेतों में डालने के लिए यूरिया किसानों को मनमाने दामों से मिल रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। इनका मूल्य कम होना चाहिए, ताकि किसान भी अपनी खेती-बाड़ी कर सके। खेतों में आए दिन बंदर उत्पात मचाते है बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलवाने को कहा। किसान नेता ओम प्रकाश वाशी ने कहा मौजूदा सरकार ने जनता से तमाम वादे किए थे की पचास हजार नौकरियां लोगों को दी जाएगी, साल के बारह गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, डबल राशन दिया जाएगा जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस के अलावा जो किसान आंदोलन पर बैठे हैं सरकार उन से बात करें अगर यह सब समस्या सरकार हल नहीं करती तो आने वाले दिनों में सड़कों पर प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर स्टेट सेकेट्री सीपीएम नेता गुलाम नबी मलिक,स्टेट कमेटी मेंबर पूर्व डीडीसी मोहम्मद अब्बास,जम्मू कश्मीर किसान तहरीक के प्रधान सोहन लाल शर्मा ने भी संबोधित किया कहा किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह लोग सड़कों पर उतर आएंगे।