रियासी। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) सराह रिज़वी ने शनिवार को थाना रियासी व अरनास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने विभिन्न अपराध के तहत दर्ज हुए केसों की समीक्षा की।
पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नशा बेचने वालों और मवेशी तस्करों पर की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एसएसपी परमवीर सिंह ने भी केसों की जारी जांच, अंडर ट्रायल एनडीपीएस और यूएपीए केस के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने कहा कि अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगा है। लोगों को समय पर इंसाफ मिल सके, इसकी पूरी कोशिश जारी है। बैठक में अतिरिक्त एसपी इफ्तिखार अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल, डिप्टी एसपी अरनास राजेश चंदन, एसडीपीओ अरनास उपदेश कुमार,एसएचओ अरनास सैयद नज़ीफ अन्य भी उपस्थित रहे।
डीआईजी ने सभी अधिकारियों को अपना काम ईमानदारी व निष्ठा से करने को कहा। नारकोटिक्स व ड्रग्स को रोकने के लिए हर संभव जरूरी कदम उठाने को कहा। असामाजिक तत्वों व देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर नजर रखने को कहा ताकि उन पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।