संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मकसूद-उल-ज़मान ने बुधवार को कुपवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और आतंकवाद-रोधी मोर्चे पर सुरक्षा बलों की तैयारियों का आकलन किया।
डीआईजी एनकेआर ने विभिन्न ऑपरेशनल इकाइयों का निरीक्षण किया और एसएसपी कुपवाड़ा गुलाम जिलानी व अन्य अधिकारियों और कर्मियों सहित कई अधिकारियों के साथ बातचीत की। एसओजी कैंप लोलाब में उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ एक दरबार की अध्यक्षता की और उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। कल्याण और ऑपरेशनल ज़रूरतों से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि शेष चिंताओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
आतंकवाद-रोधी तैयारियों के संबंध में डीआईजी एनकेआर ने ज़िले में सुचारू और परेशानी मुक्त ऑपरेशनल संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत ज़मीनी आकलन किया। एएसपी कुपवाड़ा सैयद जावेद ने आतंकवाद और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। डीआईजी एनकेआर ने शांति के विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ जन-हितैषी पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।