जम्मू कश्मीर के राजोरी से आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद उर्फ खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। बीएसएफ के कांस्टेबल ने पुलिस को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे के समय आईएसआई ने जासूसी करवाई थी।
एक अंग्रेजी वेबपोर्टल के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आईएसआई एजेंट्स के घर से बरामद हुए सामान से श्रीनगर जिले के बादामीबाग कैंटोन्मेंट से कई मैप मिले हैं। जो पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर को भेजे गए थे।
गिरफ्तार किए आईएसआई जासूसों ने बादामीबाग कैंटोन्मेंट इलाके के कई नक्शे पाकिस्तान में उनके हैंडलर फैजल के 6 दिसंबर 2014 को दिए थे। आपको बता दें कि इसके दो दिन बाद यानि 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर के बादामीबाग कैंटोन्मेंट में सैनिकों से मुलाकात की थी।