विधानसभा चुनाव 2014 के लिए जिला प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उच्चाधिकारियों ने चुनावों के संबंध में एक बैठक आयाजित की। बैठक में युवा मतदाताओं की संख्या और वोट प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की गई। डीसी अजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इलेक्टोरल की रीवीजन को लेकर भी चर्चा हुई।
वोटर लिस्ट में मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए 17 जुलाई से स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख भूमिका बूथ लेवल अफसरों की रहेगी। जिन्हें सारी जानकारियां मुहैया करवाई जाएगी। तीन और नौ अगस्त को क्लेम और आब्जेक्शन फाइल किए जा सकेंगे।
कैंप से पहले बीएलओ के लिए ट्रेनिंग कैंप भी लगाया जाएगा। जिसमें उन्हें चुनाव से जुड़ी सारी बातें बताई जाएगी। इसके बाद पहली अक्टूबर 2014 से नए मतदाताओं की लिस्ट तैयार की जाएगी। डीसी ने राजनीतिज्ञ पार्टियों के प्रतिनिधियों युवाओं में चुनाव को लेकर क्या रुचि के बारे में जानकारी हासिल की, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि युवाओं की अच्छी रुचि है।
फिर उन्होंने बताया कि कई प्रकार के संशोधन आदि के लिए बीएलओ की ओर से फार्म नंबर 6,7,8 और 8 ए भरें जाएंगे। डीसी ने बताया कि आम लोगों के लिए बीएलओ का स्टेट्स तथा अन्य जानकारी हासिल करने चाहते हैं तो 9211728083 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा किसी समस्या के समाधान के लिए 1950 और 1077 नंबर डायल कर सकते हैं।
इस अवसर पर एसीजी शहनाज चौधरी, एडीसी नीरज कुमार, नगर निगम के सचिव नरेश कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर कपिल शर्मा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।