फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सतवारी में दुकानदारों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक, कहा- उजड़ने नहीं देंगे

विज्ञापन
भाजपा विधायक और नई बस्ती के दुकानदारों ने नई बस्ती में विरोध प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
जम्मू। सतवारी चौक स्थित नई बस्ती बाजार के 39 दुकानदारों पर रोजी-रोटी उजड़ने का खतरा सिर पर आ पहुंचा है। सोमवार को नायब तहसीलदार ने जिला उपायुक्त के निर्देश पर दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया था। मंगलवार को इसके विरोध में दुकानदार धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में नौ विधायक भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी कि जब तक दुकानदारों को तय जगह पर दुकानों के लिए जमीन नहीं मिल जाती, वह इन्हें उजड़ने नहीं देंगे। इसके लिए किसी भी स्तर पर जाकर उनको न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


दुकानदारों के समर्थन में पहुंचे विधायक विक्रम रंधावा और विधायक डा. नरिंदर सिंह सहित नौ विधायकों ने धरना स्थल पर पर पहुंचे। रंधावा ने कहा कि जब बात पहले दुकानों के लिए जमीन देने की बात हो चुकी थी तब फिर नोटिस का क्या औचित्य है। चेतावनी दी कि दुकानदारों को उजाड़ने से पहले इनके रोजगार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने शटर उठाकर दुकानें खुलवाईं भी।
नरिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले को निपटाना चाहता है तो वादे के अनुसार दुकानदारों को उनका हक दे। चंद्रभागा में जिस जगह को दुकानों के लिए दिखाया गया, वहां पर सभी की सहमति थी, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। नई दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे बनाने के लिए सतवारी में इन दुकानों को हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि वह किसी भी विकास परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनकी बात को प्रशासन अनसुना कर रहा है। साथ ही कहा कि प्रशासन की तरफ से नोटिस देकर दुकानें खाली कराने की योजना हम सफल नहीं होने देंगे।
धरने को विधायक शाम लाल शर्मा, मोहन लाल भगत, राजीव शर्मा, राजीव भगत, अरविंद गुप्ता, युद्धवीर सेठी ने भी संबोधित किया। उन्होंने एक सुर में कहा कि दुकानदारों की लड़ाई को पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे। इनको उजड़ने नहीं देंगे। प्रशासन को अपना वादा पूरा करना चाहिए।



चंद्रभागा में जगह देने से मुकर रहा नगर निगम
नई बस्ती बाजार की दुकानों के सामने नई दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे का निर्माण का काम इन दिनों प्रगति पर है। दो माह पहले भी दुकानों को हटाए जाने के लिए नगर निगम ने नोटिस दिया था। तब चंद्रभागा में दुकानें आवंटित किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया था। इसके बाद कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम अब चंद्रभागा के बजाय भगवती नगर में दुकानों के लिए जमीन देने की बात कर रहा है, जहां पर कूड़ा डंप किया जाता है। दुकानदारों ने इसका विरोध किया। मामला आगे बढ़ता कि नायब तहसीलदार ने मंगलवार तक दुकानें खाली करने का नोटिस दे दिया। इस संंबंध में एसोसिएशन ने विधायक विक्रम रंधावा व विधायक नरिंदर सिंह को अवगत कराया। इसके बाद भी नौ विधायक धरने पर पहुंचे। उन्होंने हम सभी को आश्वस्त किया है कि जब तक तय जगह पर दुकानें प्रशासन नहीं दे देता, तब तक दुकानें नहीं हटाने दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें