जम्मू के गांधीनगर इलाके में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास ढाबा मालिक विवेक शर्मा की सिर में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर के पॉश इलाके गांधीनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रहने वाले विवेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गोली लगी है। गोली लगने के कारण क्या है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के साथ लगते एक घर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली चलने का आवाज आई थी जब जांच करने पहुंचे तो पता चला कि विवेक शर्मा की मृत्यु हुई है, जबकि गोली उसके सिर पर लगी है।मृतक व्यक्ति कटड़ा में ढाबा चलाता था और घर आया हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही घटना की सच्चाई व तमाम तथ्यों का पता चल सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा हुआ है। गांधीनगर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।