आतंकी बने माजिद खान अपनी मां की पुकार सुनकर लौट आया। उसकी मां ने अपील की थी कि बेटा वापस लौट आ। डीजीपी एस पी वैद ने कश्मीर के उन सभी आतंकियों की माताओं से अपील की है कि वह अपने बेटों से हथियार छोड़ने की अपील करें।
बताते चलें कि कश्मीर के युवा फुटबालर माजिद खान ने कुछ दिन पहले लश्कर तैइबा का हाथ थाम लिया था। इसके बाद माजिद की मां का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसकी मां रोती बिलखती हुई नजर आई और अपने बेटे से कहा कि वापस आ जाए और उसे गोली मार दे।
इसके ठीक एक दो दिन बाद ही माजिद ने सरेंडर कर दिया। डीजीपी एसपी वैद ने अपने टविटर अकाउंट पर लिखा कि मैं प्रार्थना करूंगा कि आतंकियों की माताएं अपने बेटों से हथियार छोड़ने की अपील करें।
वैद ने यह पोस्ट मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के टविट्र अकाउंट पर किए गए टविट को री टवीट करते हुए लिखा। महबूबा ने माजिद की वापसी पर लिखा था कि एक मां का प्यार उसके बेटे को वापस ले आया।