फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी बोले: घुसपैठ कर कश्मीर पहुंचे पाकिस्तानी आतंकी, जल्द करेंगे सफाया 

Sun, 12 Dec 2021 11:46 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बांदीपोरा हमले में शहीद पुलिस कर्मियों के हमलवरों की पहचान हो गई है। शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह उनके घर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ आतंकी घुसपैठ में कामयाब हुए हैं। घाटी में उन्हें तलाश कर जल्द ढेर किया जाएगा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए दोनों पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने शनिवार को डीजीपी दिलबाग सिंह उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


उनके साथ कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार, डीआईजी एनकेआर, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  शुक्रवार को आतंकी हमले में सोपोर के ड्राइवर मोहम्मद सुल्तान और लोलपुरा लोलाब कुपवाड़ा के फैय्याज अहमद शहीद हो गए थे।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और आतंक रोधी अभियानों में सेना व अर्द्धसैनिक बलों से समन्वय कर काम करती है। इसी के चलते आतंकी पुलिस को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। उन्होंने बांदीपोरा हमले को लेकर कहा कि हमले से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन


जल्द ही उन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या के सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की संख्या ज्यादा नहीं है। डीजीपी ने कहा कि लगातार उत्तरी कश्मीर में ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें