फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीजीपी ने 'ऑपरेशन महादेव' की उपलब्धि पर बड़ा खाना का किया आयोजन

विज्ञापन
डीजीपी ने आयोजित किया बड़ा खाना। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शहर के बाहरी क्षेत्र हारवन के लिदवास में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन महादेव में लश्कर के आतंकवादी कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारने की उपलब्धि के उपलक्ष जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गुरुवार को ऑपरेशन में शामिल जवानों के लिए एक बड़ा खाना का आयोजन किया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर कुछ तसवीरें साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, साहस, सबसे ऊपर! पुलिस महानिदेशक, नलिन प्रभात ने पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ने में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के सभी रैंकों के दृढ़ संकल्प का सम्मान करने के लिए श्रीनगर में एक बड़ा खाना का आयोजन किया।
विज्ञापन

बता दें इस दौरान घाटी में सेना की कमान संभालने वाली 15 कोर (चिनार कोर) के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव, जम्मू कश्मीर पुलिस स्पेशल डीजी कोर्डिनेशन एसजेएम गिलानी, कश्मीर ज़ोन के आईजीपी वेके बिरदी, सेन्ट्रल कश्मीर रेंज के डीआईजी राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर डॉ जीवीएन संदीप चक्रवर्ती के अलावा सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। इस दौरान स्पेशल पैरा फोर्सेज के जवान भी मौजूद रहे। डीजीपी ने सभी जवानों के बीच समन्वय के साथ प्राप्त की गई सफलता को लेकर सबको ऑपरेशन की सफलता के लिए बधाई दी।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का संकेत मिलने के बाद सेना ने एक ऑपरेशन चलाया जिसका नाम - ऑपरेशन महादेव रखा गया। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेना के विशेष पैरा कमांडो और राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ने सोमवार को यहां दाछीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हारवन के लिदवास में एक मुठभेड़ में 22 अप्रैल के हमले के कथित मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ और उसके दो साथियों - जिब्रान और हमजा अफगानी को मार गिराया गया। जिब्रान और हमजा कथित तौर पर पिछले साल सोनमर्ग के गगनगीर में सुरंग हमले में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें