फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनुच्छेद 370 हटाने के दिवस पर भाजपा निकालेगी बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र इकाई द्वारा श्रीनगर के राजबाग में वीरवार को आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता इं. ऐजाज़ हुसैन ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ऐतिहासिक समाप्ति (5 अगस्त) के उपलक्ष्य में पंथाचौक से लाल चौक तक एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से रैली के दौरान हेलमेट पहनने और पूर्ण अनुशासन बनाए रखने की अपील की। ताकि यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित करे।
विज्ञापन

भाजपा श्रीनगर के महासचिव नसरुल्लाह मट्टू ने लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे बूथ समिति गठन पर विस्तृत जानकारी दी। निर्वाचन क्षेत्र के महासचिव मोहम्मद हुसैन ने स्थानीय स्तर पर पार्टी के विकास में उनकी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और निरंतर योगदान की सराहना की। निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष लाल चौक उमर शफी ने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास करने से संगठनात्मक आधार मजबूत होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता तारिक अहमद के साथ निर्वाचन क्षेत्र के उपाध्यक्ष नज़ीर हुसैन और मेहराजुद्दीन ने मुहर्रम के दौरान लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र इकाई द्वारा की गई विभिन्न पहलों, विशेष रूप से जनसंपर्क कार्यक्रमों, सामुदायिक सहयोग उपायों और पवित्र महीने के शांतिपूर्ण पालन को सुनिश्चित करने के लिए समन्वय प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डीडीसी सदस्य इं. ऐजाज़ हुसैन ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें