घाटी में राजनेताओं को दोबारा निशाना बनाने पर डीजीपी ने कहा कि यह पहले से होता आ रहा है। दो दिन पहले भी पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया है। पुलिस अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी। अनुच्छद 370 हटने के एक वर्ष पूरा होने पर पांच अगस्त को घाटी में हालात खराब होने की आशंका पर डीजीपी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने दिया जाएगा। आज भी घाटी में अमन है। पांच अगस्त भी अच्छी तरह से निकलेगा और 15 अगस्त को भी अमन कायम रहेगा। आए दिन कश्मीर में नेताओं, सरपंचों-पंचों को मिलने वाली धमिकयों पर कहा कि यह स्थानीय स्तर पर नहीं दी जाती हैं। इसके लिए विदेश में बैठे हैंडलर्स जिम्मेदार हैं। हाल ही में इस पर भी कार्रवाई हुई है।