मेजर जनरल आनंदिया सेनगुप्ता
वहीं कश्मीर में डी-रेडिकलाइजेशन केंद्रों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि अगर ऐसी कोई व्यवस्था होती है तो यह एक अच्छा संकेत होगा। इस बात उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। खासकर जो लोग मुख्य धारा से भटक गए हैं उन्हें इससे लाभ मिलेगा। सिंह ने कहा कि इस तरह की चीजों का स्वागत किया जाना चाहिए।
शोपियां में मारे गए आतंकियों के संबंध में मेजर जनरल आनंदिया सेनगुप्ता ने बताया कि तीनों आतंकी आज सुबह वाची गांव के आसपास लोगों से खाना और रहने की जगह मांग रहे थे। सेना के जवान आतंकियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे। जैसे ही जवानों ने आतंकियों को देखा, उन्होंने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों को ढेर कर दिया। इस अभियान में किसी नागरिक या संपत्ति को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।