फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रभात फेरी निकालने के साथ पारिवारिक सत्संग करवाया

Mon, 17 Apr 2023 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। मीरां साहिब ब्लॉक के गांव ढिंडे कलां के आर्य समाज मंदिर में चार दिवसीय ऋषि मेला व विश्व शांति महायज्ञ रविवार को संपन्न हुआ। प्रधान हंस राज आर्य की अध्यक्षता में पिछले चार दिन से चल रहे 77वां ऋषि मेला व 11 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से आर्य नगर ढिंडे कलां में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रभात फेरी निकालने के साथ पारिवारिक सत्संग के दौरान विमल देव अग्निहोत्री, चंदन दत्ता, मुकेश शास्त्री, अज्ञय आर्य ने प्रवचनों से महर्षि दयानंद सरस्वती जी के बताए रास्ते पर समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के संदेश को आगे लेकर जाने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिभा पुरिन्ध, सुकृति चौधरी, रोशन लाल शास्त्री, डाॅ. सत्यप्रिय शास्त्री आदि ने सत्संग के दौरान भजन सुना आर्य समाज को संगठित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऋषि दयानंद के विचार आधुनिक युग में भी प्रासंगिक होने पर उन्होंने स्त्रियों की पढ़ाई, विधवा-विवाह प्रारंभ हुए और वेदों का पुनरुद्धार हुआ। वास्तव में ऋषि दयानंद ने वेदों का पूरे विश्व में डंका बजवाया। इस दौरान डाॅ. व्रिकांत शर्मा, विनू खन्ना, बिशनदास आर्य, अरुण चौधरी, राजपाल कलोत्रा, डॉ अशोक गुप्ता। कार्यक्रम के निवेदक उपप्रधान शाम लाल, उपमंत्री बिशन दास, मंत्री धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल, संयोजक वीरेंद्र मित्र, अक्षय आर्य, अरुण आर्य, अंजू बाला सहित आर्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाद दोपहर आर्य समाज मंदिर में ऋषि लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें