फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने दी सेना को खुली छूट, आज्ञा लेने की परंपरा खत्म: जुगल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय महाजन फगेत्रा बिरादरी के कार्यक्रम में शामिल हुए जम्मू-पुंछ के सांसद
विज्ञापन

दाती मां के दरबार में मंदिर कमेटी ने किया था कपड़े बांटने के कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। देश में कांग्रेस की जब सरकार थी तब सीमा पर पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी की जाती थी, और सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए सरकार से आज्ञा लेनी पड़ती थी। आज्ञा मिलने तक पाकिस्तान अपना काम कर चुका होता था, और सरकार सेना को शांति की बात करने के लिए कहती। लेकिन, जब से भाजपा सरकार आई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे रखी है। आज्ञा लेने की परंपरा अब खत्म है। यह बात जम्मू-पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अरनिया के चंगिया गांव में मां दाती दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट शब्दों में सेना को आदेश दे रखा है कि अगर पाकिस्तान से एक गोली आती है तो उसके जवाब में सौ गोली चलाई जाएं। पड़ोसी देश प्रेम की भाषा नहीं समझता। इसलिए, जो भाषा उसे समझ आती है, उसी भाषा में उसे जवाब दिया जा रहा है। जब से मोदी सरकार केंद्र में आई है, अरनिया और अन्य सीमा क्षेत्र पर गोलाबारी की घटना नहीं हुई है। इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार लोगों को समर्पित है। सांसद जुगल किशोर यहां अखिल भारतीय महाजन फगेत्रा बिरादरी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

चंगिया गांव में जय दाती मां दरबार में अखिल भारतीय महाजन फगेत्रा बिरादरी के सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें मंदिर कमेटी ने जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। कार्यक्रम में लगभग 500 लोग मौजूद थे। दाती मां के सेवक सुदेश कुमार गुप्ता, बीडी शाह, पवन गुप्ता, आदि ने कहा कि आने वाले दिनों में कमेटी गरीब परिवार की बच्चियों की शादी का जिम्मा भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि दाती मां की अपार कृपा से ही यह सब काम संभव होते हैं।
विज्ञापन

-
सांसद को बताईं परेशानियां
अखिल भारतीय महाजन फगेत्रा बिरादरी के सदस्य और चंगिया गांव के लोगों ने सांसद जुगल किशोर शर्मा से की कि क्षेत्र में नाला न होने के चलते पानी दाती मां के दरबार के ईद-गिर्द ही भरा रहता है। अगर जोरदार बारिश हो जाए तो लोगों के घरों में भी पानी चला जाता है। अगर चंगिया गांव से एक बड़ा नाला बनाकर पानी का निकास बाहर की ओर दिया जाए तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। कमेटी के सदस्य सुदेश कुमार गुप्ता ने सरपंच कुसुमलता के साथ मिलकर सांसद से आग्रह किया कि बॉर्डर क्षेत्र होने के चलते इलाके में बिजली की समस्या रहती है। इसलिए, गांव को अलग रिसीविंग स्टेशन मिलना चाहिए। समस्या सुनने के बाद सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि दोनों ही मुद्दों को हल किया जाएगा। मौके पर उन्होंने जिला परिषद जम्मू के चेयरमैन भारत भूषण को एक प्रोजेक्ट बनाने के लिए भी कहा। उसके बाद पंचायत स्तर पर एक प्रस्ताव डालकर उन्हें देने के लिए कहा। बताया कि तत्काल ही इन मुद्दों पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें