भवन में सुबह व शाम को होने वाली अटका आरती में शुरुआत में भक्तों को शामिल होने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालात की समीक्षा के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि भक्त मटका आरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
अनुमति के बाद शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा
प्रथम चरण में भक्तों को हेलिकॉप्टर सेवा से वंचित रहना पड़ सकता है। मार्च के अंत में हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर टेंडर होने थे लेकिन यात्रा बंद होने के कारण यह टेंडर तीन दिन पहले ही खोले गए। नए टेंडर के तहत फिर से ग्लोवल विक्टा व हिमालयन हेली ही सुुविधा मुहैया करवाएंगे। नए टेंडर अनुसार भक्तों को प्रति व्यक्ति अब एक तरफ से 1730 रुपये भुगतान करने होंगे। पहले यह राशि 1045 रुपये थी। इस सेवा को शुरू करने के लिए अभी डीजी सिविल एविएशन से अनुमति मिलनी बाकी है।