फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेहः पूर्व मंत्री के परिजनों से संपर्क में आने वाले लेह के 14 डॉक्टर क्वारंटीन

Fri, 05 Jun 2020 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री फुनसोग नामग्याल के परिजनों के संपर्क में आने वाले चौदह डॉक्टरों को क्वारंटीन किया गया है। लेह के एसएनएम अस्पताल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों को क्वारंटीन करने से नई चुनौती खड़ी हो गई।

विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। क्वारंटीन किए गए डॉक्टरों की आज सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर डॉक्टरों को फौरन अस्पताल में ड्यूटी पर भेजा जाएगा। वहीं, गुरुवार को डिप्टी चेयरमैन सेरिंग संदुप ने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सेरिंग सैंफेल ने डिप्टी चेयरमैन को बताया कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए महाबोधी करुणा चैरिटेबल कोविड अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्टाफ मौजूद है। क्वारंटीन किए गए 14 डॉक्टरों के शुक्रवार को सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर वे तुरंत ड्यूटी ज्वाइन कर सकेंगे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री नामग्याल की टेस्ट रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई थी। तब तक शव परिजनों को सौंप दिया गया था। डॉक्टरों समेत लेह के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी होम क्वारंटीन किए गए हैं। उधर, लद्दाख में गुरुवार को कोरोना के चार नए मामले आने से सक्रिय संक्रमितों की संख्या 45 पहुंच गई है।

लद्दाख में अब तक रिपोर्ट हुए पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 94 हो गया है। इनमें से 48 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक मरीज की मौत हो चुकी है। लद्दाख स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नई दिल्ली से आई रिपोर्ट में एक मामला लेह जिले से पॉजिटिव पाया गया है जबकि तीन मामले कारगिल जिले से हैं। अब लेह में नौ और कारगिल जिले में कुल 36 कोरोना संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें