फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती के निधन से विकास कार्यों को झटका लगा

Sat, 09 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के उद्यमी और कारोबारी भावी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से उम्मीद लगाए बैठे हैं। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसीडेंट राकेश गुप्ता ने चैंबर भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद से काफी आशाएं थीं और उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कई मामलों में गंभीरता से कदम भी उठाए।
विज्ञापन


उनके निधन से जम्मू के विकास कार्यों को झटका लगा है, लेकिन उम्मीद है कि महबूबा मुफ्ती अपने पिता की तरह विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। गुप्ता ने कहा कि मुफ्ती साहब की तरह दूरदर्शी मुख्यमंत्री का विकल्प आसानी से नहीं मिलेगा। वह मजबूत संकल्प के व्यक्तित्व थे और उनके पास विजन था।

खास बात यह है कि उनके कड़े निर्णय लेने की क्षमता थी। रियासत के आगामी बजट से पहले उनके निधन से पड़ने वाले असर पर चैंबर प्रेसीडेंट ने कहा कि वित्त मंत्री ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है। लगता नहीं कि बजट पर कोई प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


पिछले बजट में चैंबर की उम्मीदों को तवज्जो न मिलने और इस साल कश्मीर में प्री बजट मीटिंग के विरोध पर उन्होंने कहा कि पिछले साल डा. द्राबू का पहला बजट था और कई कारणों से वह उनके सुझाव को अमलीजामा नहीं पहना सके। लेकिन इस बार उन्होंने विस्तृत बातचीत की है।

कश्मीर के ट्रेडर्स और इंडस्ट्री की जहां तक बात है, उन्हें बाढ़ राहत केंद्र से मिलनी है। ऐसे में उन्हें प्री बजट मीटिंग का विरोध नहीं करना चाहिए। इस मौके पर चैंबर सेक्रेटरी राहुल महाजन और ट्रेजरर आशू गुप्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें