फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिंध नदी पर बने अखल पुल का सीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। कंगन इलाके में सिंध नदी पर बने 82 मीटर लंबे अखल पुल को शनिवार को आमजन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार हुए इस पुल का सीएम उमर अब्दुल्ला ने उद्घाटन किया। यह पुल कुनमुल-अखल और आसपास के क्षेत्रों के कई गांवों को जोड़ेगा।उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कहा कि अखल पुल से परिवहन में काफी सुधार होगा। क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि और विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे जिले के हजारों
विज्ञापन

लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व निवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कंगन के विधायक मियां मेहर अली, डीडीसी सदस्य, गांदरबल के उपायुक्त, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें