रामगढ़ में विधायक ने कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रामगढ़ के विधायक डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीमावर्ती गांव सुजाना में नाै लाख रुपये से खेल मैदान बनाया जा रहा है।
विधायक ने काम शुरू करवाते हुए कहा कि इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने रामगढ़ नगर समिति के अंतर्गत चार लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेल्फ पॉइंट और यात्री शेड के निर्माण का भी शुभारंभ किया। राजपुरा ब्लॉक के सनूरा गांव में पांच लाख रुपये की लागत से दो शेडों के निर्माण की आधारशिला रखी। 25 लाख रुपये की लागत से गली और नाली के निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मन्याल ने कहा कि यह विकास पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण और नगरपालिका क्षेत्रों में, आवश्यकता-आधारित, समावेशी और सतत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। माैके पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी, नगर पालिका रामगढ़ के ईओ अमित चौधरी भी माैजूद रहे।