फोटो ज्यौडियां सेखौड़ में इंडोर स्टेडियम का नींव पत्थर रखते सतीश कुमार शर्मा (संवाद)
कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने किया शिलान्यास, परियोजना पर खर्च होंगे 9.20 करोड़
संवाद न्यूज ऐजेंसी
ज्यौड़ियां। कस्बे के गांव बलसरो के मोहल्ला मेहरी में तवी नदी पर पुल का काम शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से छंब और रियासी के बीच की दूरी कम होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 9.20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
शनिवार को छंब विधानसभा के विधायक व कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने पुल का नींव पत्थर रखा। यह पुल छंब को रियासी से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। रियासी के लिए करीब पांच किलोमीटर की दूरी कम होगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जम्मू से होकर रियासी आना-जाना पड़ता है। यह सफर 50 किलोमीटर से अधिक है। परियोजना क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। शर्मा ने कहा कि सरकार सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और पुल संपर्क से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने चौकीचौरा ब्लॉक के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों व स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-
खाैड़ में तीन करोड़ से बनेगा इंडोर
स्टेडियम, मंत्री ने रखा नींव पत्थर
मंत्री सतीश शर्मा ने खौड़ में इंडोर स्टेडियम का भी नींव पत्थर रखा। इस काम पर तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। इंडोर स्टेडियम के निर्माण की क्षेत्र के युवाओं की पुरानी मांग थी जो पूरा होने जा रही है। इस स्टेडियम को जल्द युवाओं को सौंप दिया जाएगा। इस माैके पर संख्या में युवा उपस्थित रहे।उन्होंने मंत्री का धन्यवाद किया। शर्मा की तरफ से क्षेत्र में सड़क पर तारकोल बिछाने का काम भी शुरू करवाया गया।