फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विकास के लिए जलशक्ति विभाग को 78 करोड़, पीडब्ल्यूडी को मिले 90 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- मई में मिलनी थी राशि, टेंडर प्रक्रिया में देरी से आगे नहीं बढ़ पा रहे थे काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जलशक्ति और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के काम अब सिरे चढ़ सकेंगे। सचिवालय की ओर से जलशक्ति विभाग को 70 करोड़, तो लोक निर्माण विभाग को 90 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिले हैं। हालांकि, बजट मई में मिलना था, लेकिन टेंडर के प्रस्ताव समय पर जमा न होने के कारण राशि मिलने में देरी हुई। अभी अन्य मदों से बजट अलग-अलग हेड में आना बाकी है। यह प्रथम चरण में राशि जारी हुई है।
स्वीकृत बजट से जलशक्ति विभाग जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कामों को पूरा कराएगा। मौजूदा समय में जिलों में काम 70 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। शेष 30 फीसदी काम को विभाग समेटेगा। ओवरहेड टैंक, पेयजल पाइप लाइन बिछाने, ट्यूबवेल निर्माण का काम भी पूरा होगा। अब टेंडर प्रक्रिया विभाग ने पूरी कर ली है। अगस्त से काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को 90 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इससे जम्मू संभाग में सड़कों और पुलों सहित डंगे लगाने का काम होगा। 150 से ज्यादा सड़कें बनाई जाएंगी। पहले चरण के लिए राशि पहुंच गई है। सितंबर में भी राशि विकास के लिए जारी होगी। 20 पुलों का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब काम शुरू होंगे।

जलशक्ति विभाग के ये काम रुके पड़े
- शहरों में पाइप लाइन बदलने का काम
- शहरों और गांवों में नए ट्यूबवेल लगाने
- ओवरहेड टैंकों का निर्माण
- पानी फिल्टरेशन प्लांट


जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से शुरू किए गए कामों को भी सिरे चढ़ाया जाएगा। बजट न मिलने से काम रुक गया था।
- विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें