फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी-थन्नामंडी-बफ्लियाज सुरनकोट सड़क पर काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड के माध्यम से कश्मीर घाटी से जुड़ेगा पीर पंजाल क्षेत्र
विज्ञापन




यात्रा का समय कम होने से आपातकालीन पहुंच बढ़ेगी

जम्मू। केंद्र सरकार ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजोरी-थन्नामंडी-बफ्लियाज-सुरनकोट सड़क पर काम तेज किया है। यह मार्ग मुगल रोड के माध्यम से पीर पंजाल क्षेत्र को कश्मीर से जोड़ने के उद्देश्य से मेगा परियोजना का हिस्सा है। इसे क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

यह परियोजना वर्तमान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की देखरेख और टीबीएम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा संचालित करने के साथ इसे युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। ब्लैकटॉपिंग, सड़क चौड़ीकरण, सतह की सफाई और सुरक्षा दीवारों के निर्माण का काम चल रहा है। यह राजोरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों के लिए एक जीवन रेखा होगा। इसका निर्माण हो जाने पर यह कश्मीर घाटी के लिए एक छोटा और तेज मार्ग बन जाएगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम होगा और आपातकालीन पहुंच बढ़ेगी। क्षेत्रवासी मुख्तार अहमद ने कहा कि सड़क बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री गुणवत्तीय है। इसी तरह यासिर अहमद ने कहा कि सड़क राजोरी में पर्यटन को बढ़ाने में मदद करेगी। यह सड़क राजोरी में और अधिक पर्यटकों को लाने में मदद करेगी। क्षेत्र के कई बेरोजगार युवाओं को साइट पर इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर, मजदूर और सहायक के रूप में लाभकारी रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिले स्वरोजगार के अवसर
बढ़ती संख्या में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। विशेष रूप से राजोरी और कश्मीर घाटी के बीच टैक्सी सेवाएं शुरू की गई हैं। यह सड़क शाहदरा शरीफ, डीकेजी (डेरा की गली), पीर की गली और डुंगी मार्ग जैसे आकर्षित स्थलों तक पर्यटकों की पहुंचन आसान करेगी। रणनीतिक दृष्टिकोण से यह मार्ग सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ रक्षा बलों की आवाजाही को आसान बनाएगा। इसके साथ समय पर आपदा प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा। सामाजिक रूप से यह पहाड़ी इलाकों में दूरस्थ और वंचित समुदायों के लिए एकीकरण और पहुंच को बढ़ावा देता है। (एजेंसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें