फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खराब मौसम में भी शीशे के पार से दिखेगा तारों भरा खूबसूरत आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने लद्दाख दौरे के तीसरे दिन हानले पहुंचीं। यह जगह डार्क स्काई रिजर्व के नाम से मशहूर है, क्योंकि यहां रात सबसे अंधेरी होती है और ऐसे में तारों से चमकता आसमान बेहद खूबसूरत दिखता है।
वित्त मंत्री ने यहां मिनी प्लेनेटोरियम और एस्ट्रो ग्लोब की आधारशिला रखी। इसके बाद रात को उन्होंने यहां बनी खगोलीय वेधशाला से तारों भरे आसमान का भी नजारा देखा। खगोलीय वेधशाला के इंजीनियर दोरजे ने बताया कि एस्ट्रो ग्लोब एक शीशे का बना पारदर्शी डोम होगा। इसमें एक साथ 13-14 लोग रह सकेंगे और तारों की चाल को निहार सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हानले बेहद ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में जून-जुलाई को छोड़कर वहां का मौसम कब खराब हो जाए, कहा नहीं जा सकता। इसे देखते हुए यह डोम पर्यटकों के लिए बेहद काम का साबित होगा। मिनी प्लेनेटोरियम में पर्यटक खगोलीय गतिविधियों को निहार सकेंगे।
विज्ञापन

अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। यहां विज्ञान आधारित फिल्में दिखाई जाने की भी योजना है। आपको बता दें कि हानले में स्थित एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी यानी खगोलीय वेधशाला की तरफ पर्यटकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। हर रोज यहां करीब तीन सौ पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें