फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोजगार को लगेंगे पंख, प्रदेश में बढ़ेंगे 1,100 होम स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बजट में मुद्रा लोन का विस्तार, जम्मू में 300 होम स्टे पंजीकृत, कश्मीर में 1700
विज्ञापन


सतीश वालिया

जम्मू। होम स्टे योजना से जम्मू-कश्मीर में रोजगार को पंख लगने जा रहे हैं। बजट में मुद्रा योजना का विस्तार किया गया है। इससे इस साल 1100 और होम स्टे तैयार किए जाएंगे। प्रति होम स्टे से दो से तीन हजार रुपये की आय मालिकों को मिल सकेगी। हालांकि, पहले स्थापित होम स्टे से भी मालिक लाभ कमा रहे हैं। मुद्रा योजना से जेएंडके बैंक से कम दरों पर लोन मिलना जारी रहेगा।

कश्मीर घाटी में पर्यटन स्थल गुलमर्ग के निकटवर्ती इलाके कुंजर, टंगमर्ग, फिरोजपोरा, माहिम, गोगहामा, चचीलोरा, चंदीलोरा, दरूरू, आदीपोरा, श्राय, खईपोरा, बटपोरा, बाबारेशी, ककूथल सहित अन्य जगहों से होम स्टे के लिए आवेदन आ रहे हैं। अभी तक एक हजार से ज्यादा आवेदन पंजीकरण के लिए पहुंचे हैं। इसी तरह जम्मू संभाग में भी बाबा जित्तो, अखूनर, मढ़, नगरोटा सहित अन्य जगहों से 100 से ज्यादा आवेदन पर्यटन विभाग को मिल हैं।
विज्ञापन




इन आवेदनों पर गौर के बाद होम स्टे योजना का विस्तारीकरण होगा। यानी मौजूदा समय में 2000 होम स्टे हैं। अब इस साल के अंत तक 1100 नए होम स्टे का निर्माण किया जएगा। हजारों लोग रोजगार से जुड़ेंगे। 2019 से लेकर अब तक कश्मीर घाटी में 1700 और जम्मू संभाग में 300 होम स्टे हैं।







चार कमरों के लिए बैंक

दे रहा दस लाख तक लोन



जम्मू-कश्मीर बैंक भी चार कमरों के लिए 10 लाख रुपये तक लोन मुहैया करवा रहा है। खास बात यह है कि सिर्फ आठ से दस फीसदी ब्याज दर पर लोग यह व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। अब मुद्दा लोन का विस्तार होने से योजना का लाभ अगले दो साल तक जारी रहेगा। जेके बैंक ने 58 मामलों में चार करोड़ रुपये का ऋण दिया है।



-



जम्मू में होम स्टे की स्थिति



वर्ष होम स्टे



2020 20



2021 70



2022 80



2023 110



2024

120













यह हो रहा फायदा

मुद्रा लोन से होम स्टे के लिए बीस लाख रुपये तक लोन लिया जा सकता है। इस पर ब्याज दर 10.50 प्रतिशत से 11 फीसदी रहेगी, जबकि होम स्टे योजना के तहत लोन दस लाख तक लिया जा सकता है। ब्याज दर 10 फीसदी तक रहेगी। दोनों योजनाओं में जेएंडके बैंक लोन देगा।



ग्रामीण इलाकों में लोग होम स्टे के तहत घरों को पंजीकृत करवा रहे हैं। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल रही है। यहां पर रहने पर होम स्टे का प्रयोग करने पर मालिकों को भुगतान हो रहा है। इससे आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। यानी चार कमरों को किराये पर देने पर हर रोज 2 से तीन हजार रुपये कमाई हो रही है।
विज्ञापन






पर्यटक, धार्मिक स्थल के आसपास करेगा लोगों को प्रोत्साहित



पर्यटक और धार्मिक स्थलों के आसपास लोगों को होम स्टे के लिए पर्यटन विभाग प्रोत्साहित करेगा। जम्मू में बावे वाली माता मंदिर, बाबा जित्तो मंदिर, बार्डर इलाकों सहित अन्य जगहों में सुविधा मिलेगी। ऐसे लोग जो स्वयं पैसा खर्च करने में असमर्थ है। इन्हें जेएंडके बैंक लोन देगा।



-



होम स्टे के लिए लोन आठ से दस प्रतिशत ब्याज पर मुहैया करवा रहा है। इसके लिए पंजीकरण होना जरूरी है। दस लाख तक लोन लोग ले सकते हैं।



सुहेज लोन, एसएम, जेके बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें