फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राहत एवं पुनर्वास आयुक्त पहुंचे प्रवासी शिविर, 82.45 करोड़ के काम हुए तेज

विज्ञापन
प्रवासी शिविर जगती में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की बात सुनते राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ अरविं
विज्ञापन
सचित्र ...
विज्ञापन

खबर का असर
- जगती-नगरोटा समेत अन्य प्रवासी शिविरों में 200 से अधिक ब्लॉक और करीब 5000 फ्लैटों की मरम्मत शुरू
- जलापूर्ति, सीवरेज, सड़क और सामुदायिक भवनों के काम में तेजी, 30 सितंबर से योजनाओं के लिए आउटरीच कैंप

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के प्रवासी शिविरों में बदहाल बुनियादी सुविधाएं और लंबित मरम्मत कार्यों को लेकर ‘अमर उजाला’ में लगातार उठाए गए मुद्दे के बाद अब प्रशासन ने कैंपों में विकास कार्यों की गति बढ़ा दी है। शनिवार को राहत एवं पुनर्वास आयुक्त (एम) डॉ. अरविंद करवानी ने जगती और नगरोटा प्रवासी शिविर का दौरा कर विकास कार्यों संग सामाजिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
प्रवासी शिविर जगती में विस्थापितों से मुखातिब डॉ. कारवानी ने बताया कि जम्मू के प्रवासी शिविरों में 200 से अधिक भवन ब्लॉकों और करीब 5000 फ्लैटों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 82.45 करोड़ रुपये स्वीकृत है। पीडब्ल्यूडी ने आंतरिक सड़कों, गलियों और पार्कों के विकास के साथ स्कूलों, स्वास्थ्य डिस्पेंसरी और जगती उप-जिला अस्पताल के सुधार की योजना भी तैयार की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की बाढ़ से क्षतिग्रस्त जलापूर्ति ढांचे की मरम्मत कर सभी बोरवेल चालू किए जाने की जानकारी दी गई। आयुक्त ने बताया कि जगती की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। नगरोटा, मुठी-बुटा नगर और पुरखू कैंपों में 11.5 करोड़ रुपये से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. कारवानी ने बताया कि सामुदायिक भवनों के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार डिजिटलीकरण के बाद करीब 3000 परिवार सामाजिक योजनाओं का लाभ ले चुके हैं। 30 सितंबर से विभिन्न स्थानों पर नए आउटरीच कैंप शुरू होंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें