फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कब्जे वाली जमीन पर बिछेगी हरियाली की चादर, बनेगा शानदार ग्रीन स्पेस कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ट्रैक पर है...
विज्ञापन

सब हेड
- अप्सरा मार्केट व आसपास के क्षेत्रों को प्रदूषण से मिलेगी राहत, खुले माहौल में सांस ले सकेंगे लोग
क्रासर
- नाले के किनारे 19 लाख रुपये खर्च कर विकसित किया जाएगा सार्वजनिक स्थल
- खाली जमीन से अवैध कब्जा हटेगा, शीतल छांव के नीचे लगेंगी विश्राम के लिए कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के अप्सरा मार्केट और उसके आसपास नाले के किनारे खाली पड़ी अवैध कब्जे वाली खाली जमीन का कायाकल्प कर उसे ''ग्रीन स्पेस कॉरिडोर'' के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय पर्यावरण में भी सुधार होगा। खाली जमीन से अवैध कब्जा हटाकर पेड़ की शीतल छांव के नीचे लोग विश्राम कर सकें इसके लिए कुर्सियां भी लगाई जाएगी।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी अभियंता रवि सलगोत्रा ने बताया कि कॉरिडोर में घास लगाने के साथ पेड़-पौधे विकसित किए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए उचित स्थान भी तैयार किया जाएगा। इससे लंबे समय से खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और आसपास के लोगों को खुले एवं स्वच्छ वातावरण में कुछ समय बिताने के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्सरा मार्केट और आसपास के क्षेत्रों के करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सुबह-शाम टहलने के साथ स्थानीय लोग यहां खुली और स्वच्छ हवा में सांस भी ले सकेंगे। खाली जमीन का व्यवस्थित विकास होने से अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा। हरियाली बढ़ने से आसपास के क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थान भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें