फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों की आजीविका सुधार, डेयरी को सशक्त बना रही सरकार : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
जम्मू के हक्कल में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का ​शिलान्यास करते मुख्यमंत्री। स्रोत, सीएमओ
विज्ञापन
-जम्मू के हक्कल में 11.83 करोड़ से होगा कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पशुपालकों की आजीविका को बेहतर बनाकर डेयरी क्षेत्र को सशक्त बना रही है। इसके लिए पशुपालन, नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जम्मू के हक्कल में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र (आर्टिफिशियल ब्रीडिंग स्टेशन) की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इस परियोजना का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले जर्मप्लाज्म की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इससे स्थानीय पशुधन की आनुवंशिक क्षमता में सुधार होगा और डेयरी किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का निर्माण 11.83 करोड़ रुपये से होगा। उन्होंने कहा, पशुधन की नस्ल सुधारने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पशुपालन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का उद्देश्य पूरा होगा। इस केंद्र के स्थापित होने से क्षेत्र में पशुओं के प्रजनन की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही डेयरी क्षेत्र और पशुपालन गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने निर्माणकर्ता एजेंसी को तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक आरएसपुरा जम्मू साउथ डॉ. नरिंदर सिंह रैना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें