जम्मू। शहर के परशुराम भवन में विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस भवन का रखरखाव ब्राह्मण सभा परेड जम्मू करती है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने पूर्व मंत्री प्रिया सेठी और अन्य लोगों की मौजूदगी में काम शुरू करवाया। 25 लाख रुपये की लागत से टाइल लगाने, फर्श ही हालत सुधारने, रेलिंग लगाने आदि का काम किया जाएगा, ताकि भवन को नया रंग रूप दिया जा सके। हालांकि इस भवन का पहले से ही विकास कार्य चल रहा था, लेकिन कुछ काम बचे थे, जिसके लिए अब राशि दी गई है।
मेयर ने कहा कि यह जम्मू के सबसे पुराने भवन में से एक है। जहां प्रबंधन समिति आम जनता के साथ-साथ गरीब परिवारों के छात्रों को संभव सुविधाएं प्रदान करती है। क्योंकि यह जम्मू शहर के केंद्र में स्थित है और इस प्रमुख स्थान पर सभी क्षेत्रों के लोगों द्वारा नियमित रूप से बहुत सारे धार्मिक/ सामाजिक समारोह आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इसकी अच्छी हालत होना जरूरी है, ताकि यहां अधिक से अधिक सुविधाएं हों, जिनका लाभ उठाया जा सके।