जम्मू। बिजली निगम की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। उप राज्यपाल ने कहा कि यह पहल जनता के लिए विद्युत निरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
इसमें आवेदन चरण से ही शुल्क जमा करना और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने को ऑनलाइन मोड में बदल दिया गया है। उप राज्यपाल ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस प्रकार सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रतिष्ठानों को चालू करने में आसानी होगी। प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा कि आवेदक 222.द्गद्बद्भड्डद्वद्वह्व.द्बठ्ठ पर लॉगइन कर निरीक्षण प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं और समयबद्ध प्रक्रिया भी स्थापित की गई है। इसमें वेबसाइट के माध्यम से आवेदक को अनुमोदन या अस्वीकार किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ता के संबंध में कम अवधि के भीतर विद्युत निरीक्षण एजेंसी द्वारा बताई गई कमियों को दूर करना है। इसके बाद ई-फिटनेस प्रमाण् पत्र केवल आवेदक द्वारा अपलोड किए गए संशोधित तस्वीरों के माध्यम से जारी किया जाएगा।