फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर निगम करवाएगा सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में सड़कों की हालत में अब जल्द सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग अब नगर निगम के दायरे में आ गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में कामकाज करवाने पर बैठक भी होगी। साथ ही शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के रखरखाव पर भी चर्चा की जाएगी। हालांकि अब तमाम सड़कों के टेंडर हाउस की मंजूरी से भी पास हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिन वार्डों में सड़कों की हालत खस्ता है। इसके लिए हाउस में मसले को रखा जाएगा। मंजूरी के बाद टेंडर होंगे और काम करवाया जाएगा। इससे पहले शहर में काम करवाने के लिए काउंसलरों को एसडीओ और एक्सईएन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार तो काम न होने की सूरत में काउंसलरों को हाउस में आकर आवाज बुलंद करनी पड़ती थी। इसके बाद दबाव बनाने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होती थी और काम होता था। मौजूदा समय में भी शहर की सड़कों पर तारकोल डालने का काम किया गया है। अधिकांश वार्डों में काम पूरा नहीं हो पाया है। अब अप्रैल माह से काम शुरू होने की उम्मीद है। दिसंबर माह से शहर में एक्सईएन और एसडीओ समेत अन्य अधिकारी नगर निगम के पास काम करेंगे। इनकी तनख्वाह की अदायगी अप्रैल माह से शुरू होगी। इसी माह से बजट भी काम के लिए नगर निगम को जारी होगा। मई से शहर में नगर निगम खुद काम करवाएगा। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि दिसंबर में इस बारे में बैठक भी की जाएगी। शहर में तमाम सड़कों पर तारकोल बिछाई जानी है। इस पर मई से बजट भी काम के लिए मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें