फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे विस्तारीकरण का 58 फीसदी काम पूरा, अगले साल से एयरबस की लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट विस्तारीकरण के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। रन-वे की मौजूदा लंबाई को 1300 फुट और बढ़ाने समेत विस्तारीकरण का काम 58 फीसदी पूरा हो गया है। अगले साल तक काम पूरा होने का अनुमान है। विस्तारीकरण का काम पूरा होते ही जम्मू एयरपोर्ट पर एयरबस और बड़े कारगो विमानों की लैंडिंग का रास्ता साफ हो जाएगा। वर्तमान में 150 यात्रियों की क्षमता वाले विमानों की लैंडिंग हो पा रही है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई 7500 फुट यानी 2300 मीटर होनी चाहिए, लेकिन जम्मू एयरपोर्ट में रन-वे 6700 फुट (2042 मीटर) ही है। इसी वजह से बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं हो पाती। एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत रनवे की लंबाई को 1300 फुट और बढ़ाया जा रहा है। इसका आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से 321 शृंखला के विमान भी उतर सकेंगे। इनकी क्षमता 200 यात्रियों तक होती है। एयरबस और बड़े कारगो की लैंडिंग भी हो सकेगी।
-------------------
विस्तारीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति
भूमि अधिग्रहण के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी रन-वे विस्तार का कार्य कर रही है। 57 एकड़ भूमि पर चल रहे काम की कुल लागत 159 करोड़ रुपये होगी। 58 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

--------------
रन-वे के विस्तार पर काम चल रहा है। वर्तमान में 58 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रन-वे का विस्तार होने से 321 श्रेणी के विमानों की लैंडिंग के साथ अन्य विमानों की सुरक्षित लैंडिंग होगी। अगले वर्ष तक रन-वे के विस्तार के काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-पीएस ब्यूरिया, निदेशक, एयरपोर्ट जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें