फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद से जागा विभाग, शहर में दो साल बाद दोबारा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में दो साल से रुका ट्रांसफार्मर लगाने का काम दोबारा शुरू हो गया है। इससे बिजली कट की समस्या से निजात मिलेगी। सैनिक कॉलोनी से काम की शुरुआत की गई है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इससे हरकत में आए बिजली विभाग ने अब ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में 800 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इनमें 150 लगाए जा चुके हैं, आगे का काम जारी है। मौजूदा समय में ट्रांसफार्मर कम क्षमता के हैं। इस कारण लोड बढ़ने पर या तो जल जाते हैं या फिर लाइट बंद करनी पड़ती है। अब ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया गया है। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। इन्हें ठीक करने में दो दिन का समय लग जाता है। इस बा अब तक तक मरम्मत के लिए 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर आ चुके हैं। सैनिक कॉलोनी को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने पर पार्षद गुरमीत कौर रंधावा ने कहा कि समस्या का निदान हो गया है। अब गर्मी से राहत मिलेगी।
300 करोड़ का है प्रोजेक्ट
शहर में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने पर काम होना है। यह कुल 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह राशि प्रधानमंत्री पावर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्वीकृत हुई है। दो साल पहले एक कंपनी को ट्रांसफार्मर लगाने पर ठेका दिया था। लेकिन पैसों के लेनदेन के चलते कंपनी काम छोड़कर चली गई। अब फिर से पीडीडी ने ट्रांसफार्मर लगाने पर काम शुरू किया है। गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बढ़ जाती है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के कारण बाजार और उद्योग बंद रहने से बिजली कटों से राहत रही।
विज्ञापन

-------------------
शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। संबंधित कंपनी इस पर काम कर रही है। सैनिक कॉलोनी से काम की शुरुआत की गई, अन्य इलाकों में भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। बिजली कट से लोगों को निजात मिलेगी।
- पीडी सिंह, एक्सईएन, पीडीडी, जम्मू
-------------------
जारी रही बिजली की आंख-मिचौनी, गर्मी ने किया बेहाल
शहर में मंगलवार को भी दिन भर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। न्यू प्लॉट के करण सिंह, देव राज, बख्शी नगर से रितू, रेशमघर से सोनी ने बताया कि लाइट जाने से परेशानी हो रही है। दोपहर और रात को बिजली गुल हो रही है। हर साल ही इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। अभी तक विभाग समस्या का हल नहीं कर पाया है। मंगलवार को न्यू प्लॉट, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, शिव नगर, किशन नगर, सैनिक कॉलोनी समेत अन्य जगहों में बिजली कट लगे।
-------------------
नलों में पानी न आने से भी लोग हुए परेशान
बिजली के कट लगने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। रेशमघर, किशना नगर, सैनिक कॉलोनी, सिदड़ा इलाकों में नलों में पानी नहीं आया। जलशक्ति विभाग ने इसका कारण बिजली न होना बताया है। कुछ जगहों में लोगों को निर्धारित समय से कम पानी मिला। इस कारण समस्या का सामना करना पड़ा है। रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें