फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडियाल ब्राह्मणा में सरकारी स्कूल के भवन का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र योजना के तहत डीडीसी चेयरमैन जम्मू भारत भूषण ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डीडीसी चेयरमैन जम्मू भारत भूषण ने शुक्रवार को आरएस पुरा की पंचायत बडियाल ब्राह्मणा अपर में समग्र योजना के तहत 65 लाख रुपये की लागत से सरकारी स्कूल के नए भवन का कार्य शुरू करवाया। मौके पर डीडीसी आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल शर्मा, स्थानीय सरपंच बिन्नी शर्मा और कांता शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीडीसी चेयरमैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार नई इमारतों का कार्य शुरू करवा रही है। इसके चलते आज जहां पर भी इस कार्य की शुरुआत करवाई गई। मौके पर सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग के साथ पंचायत में एक बड़े प्रोजेक्ट का कार्य आरंभ हुआ है, जिसका पंचायत के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। गांव में सरकारी हाई स्कूल में भी नए भवन का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें