फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी और रणबीर नहर का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू फ्लड एंड इरिगेशन विभाग तवी और रणबीर नहर का विस्तार करेगा। जम्मू जिले के सीमावर्ती गांवों में पांच-पांच किलोमीटर तक और नहर बढ़ाई जाएगी। इससे हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में तवी नहर 28 किलोमीटर, जबकि रणबीर नहर 40 किलोमीटर इलाके में पानी की आपूर्ति करती है। अब इनका विस्तारीकरण होने से जिले के कई गांव लाभान्वित होंगे। पानी का इस्तेमाल रोजमर्रा के काम और खेतों को सींचने के काम आता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था, इसे मंजूरी मिली है। अब राशि का भुगतान होने पर विस्तारीकरण पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नहरों का मरम्मत कार्य भी करवाया जाएगा। कुछ जगहों पर नहरों की हालत दयनीय है। नहरें टूटी होने के कारण पानी व्यर्थ बहता रहता है। इस पर रोक लगाई जाएगी और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा नहरों को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। इससे भी पानी सुचारु रूप से बह सकेगा। तमाम काम पर सौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विभाग के अनुसार नहरों के विस्तारीकरण से किसानों को लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। मौजूदा समय में बारिश न होने पर फसलों की बीजाई का काम रुक जाता है। ऐसी स्थिति में नहरों के पानी पर किसान आश्रित होते हैं। विस्तारीकरण से नहरों में 12 माह पानी की आपूर्ति की जाएगी। जरूरत के हिसाब से किसान पानी का प्रयोग कर सकते हैं। विभाग के मुख्य अभियंता हितेश मनचंदा ने कहा कि नहरों का विस्तार किया जाएगा। रणबीर नगर का अखनूर में दायरा बढ़ाया जाएगा, जबकि तवी नहर का विस्तार आएसपुरा व अन्य आसपास इलाकों में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें