फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर ठगा महसूस कर रहे सांधर पंचायत के लोग

विज्ञापन
मल्हार इलाके से पैदल रास्ता तय करने के बाद कटली की तरफ वाहन पकड़ने के लिए जाते लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल के पहाड़ी इलाकों का विकास न के बराबर है। आलम यह है कि कई गांव अब तक पक्की सड़कों से नहीं जुड़ पाए हैं। वह आज भी कच्चे ऊबड़-खाबड़ पैदल मार्गों के ही भरोसे हैं। पंचायत सांधर के गांव शारा से वार्ड 4 माजरा को जाने वाले रास्ते को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस इलाके में विकास के नाम पर नेताओं ने लोगों से सिर्फ वोट लिया है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांधर पंचायत के सरपंच कल्याण सिंह और स्थानीय निवासी तिलक मनकोटिया का कहना है कि विकास के नाम पर उनके साथ सरासर धोखा हुआ है, उन्हें ठगा गया है, वे अब तक अंधेरे में रहते आए हैं। कोई भी उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वोट लेकर चला जाता है, फिर वापस कभी उस इलाके की सुध नहीं लेता। यहां पैदल चलने वाले रास्तों की इतनी बुरी हालत है कि इन पर चलना भी मुश्किल है।
उन्होंने कहा है कि इस रास्ते से खुद पैदल चलने में तो परेशानी होती ही है, साथ ही मवेशियों को भी ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में यहां भूस्खलन होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लिहाजा सरकार इस ओर ध्यान दे और इन रास्तों को बेहतर करने के लिए कार्रवाई करे।
विज्ञापन

शीतलनगर ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि हर गांव में पक्की सड़क और चलने वाले बेहतर रास्ते होने चाहिए। इसके लिए वह भी कई बार मांग कर चुके हैं। फिलहाल, पंचायत के पास फंड की कमी है। फंड आने के बाद सारे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें