फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के डिप्टी मेयर हटाए गए, 70 में से 47 पार्षदों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, नया चुनाव जल्द

Tue, 24 Dec 2019 04:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
डिप्टी मेयर शेख इमरान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर पिछले कई दिन से चल रही उठापटक के बीच सोमवार को नगर निगम के डिप्टी मेयर शेख इमरान को पद से हटा दिया गया। उनके खिलाफ बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई। तीन-चार दिनों में नए डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त खुर्शीद सनई ने बताया कि नगर निगम के 70 में से 47 पार्षदों ने हस्ताक्षर कर डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पार्षदों में पीपुल्स कांफ्रेंस के 23, कांग्रेस के 17 तथा कुछ निर्दल थे। नगर निगम सचिव मुदासिर अहमद बांडे के अनुसार पार्षदों ने मेयर जुनैद अजीम मट्टू पर विश्वास जताया है। नए डिप्टी मेयर का चुनाव नगर निगम की बैठक में किया जाएगा, जो अगले कुछ दिन में होगी।

शेख इमरान कांग्रेस के समर्थन से डिप्टी मेयर बने थे। बाद में वह सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हो गए। पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में पीपुल्स कांफ्रेंस के 15 पार्षद जीते थे, लेकिन बाद में कई अन्य के शामिल होने से सदस्य संख्या 23 हो गई। अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद पांच अगस्त से इमरान को हिरासत में रखा गया था। बाद में उन्हें अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ एमएलए हॉस्टल में रखा गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ भी आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी है। भाजपा ने इस संबंध में पार्षदों के साथ बैठक की है लेकिन फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व से इसके लिए सहमति नहीं मिली है। श्रीनगर नगर निगम में 70 पार्षदों में भाजपा के चार, कांग्रेस के 17, पीपुल्स कांफ्रेंस के 23, नेकां के 11 और 15 निर्दलीय हैं। 36 पार्षदों के संख्या बल पर मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें