फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीसी के समर्थन में आगे आए उपमुख्यमंत्री

Fri, 25 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ग्रामीण सुरक्षा समितियों (वीडीसी) के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। सिंह ने कश्मीर संभाग से वीडीसी को भंग करने की उठी कुछ आवाजों को बेतुका बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ दूरदराज के इलाकों में वीडीसी की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


कमेटियों को कमजोर करने का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि वीडीसी सदस्यों की अभी हाल ही में हुईं हिंसक वारदातों की जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कानून के तहत कार्रवाई भी होगी।

भाजपा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर अखनूर रोड स्थित ईडन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ संवाददाता की ओर से पूछे सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा समितियों को कमजोर या भंग करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कुछ लोग बेतुकी बातें कर रहे हैं। वीडीसी को कमजोर नहीं आतंकवाद का सामना करने के लिए और मजबूत बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, जिला राजोरी और अन्य कुछ जगहों पर जो हिंसा के मामले सामने आए है, उनकी जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी होगी, लेकिन कुल मिलाकर वीडीसी रियासत में अपना काम करती रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें