फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री हर रोज सुनेंगे जन शिकायतें

Wed, 18 May 2016 12:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह अब हर रोज शाम के समय अपने सरकारी निवास पर लोगों की शिकायतें सुनेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कश्मीर में जनता की बढ़ती शिकायतों, नेताओं और आम जनता के बीच बढ़ती दूरी को देख पार्टी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि हम आम जनता को समस्याओं का सामना करते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मकसद है आम जनता तक पहुंचना और उनके दरवाजे तक सुशासन को पहुंचाना।

डा. सिंह के अनुसार भाजपा जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अनिल कुमार को उनके निजी कार्यालय में आम जनता से समन्वय के लिए नामित किया गया है। आम जनता मोबाइल नंबर 9622271146 पर संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें