फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शनों की बाढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस क्लब जम्मू के बाहर सोमवार को प्रदर्शनों की बाढ़ आ गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


एक ओर पीएचई डेलीवेजर प्रदर्शन करते नजर आए तो दूसरी ओर आंगनबाड़ी की महिलाएं मोर्चे पर जुटी रहीं। इन सबके बीच बेरोजगार इंजीनियरों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

पीएचई डेलीवेजरों का कहना था कि वे पिछले कई सालों से विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी की मह‌िलाओं ने भी क‌िया प्रदर्शन

दूसरी ओर आंगनबाड़ी की महिलाएं नए वेतन की मांग कर रही थीं। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की घोषणा के बावजूद अभी तक उन्हें पुराना वेतन ही दिया जा रहा है।

इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी विभागों में पद खाली होने के बावजूद उन्हें एडजस्ट नहीं किया जा रहा।

जम्मू में प‌िछले काफी समय से कई और व‌िभागों के प्रदर्शन कर रहे है। डेंटल डाक्टर प‌िछले एक महीने से हड़ताल पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें