फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगरः क्वारंटीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट में देरी पर प्रदर्शन, पुलिस और लोगों के बीच भिड़ंत

Sat, 16 May 2020 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट न आने के विरोध में लोगों और उनके रिश्तेदारों ने सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि भीड़ को हटाने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसमें एक युवती घायल हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोगों ने कहा कि उधमपुर से आने वाले लोगों को 12 मई को चाडूरा में क्वारंटीन किया गया था। कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया। लेकिन तीन दिन हो जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आ पाई। लोगों ने आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटने को कहा। न हटने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस बारे में जब पुलिस अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें