फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 3.0 की पाबंदियां हटीं तो हालात संभालना होगा मुश्किल, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब

Sat, 16 May 2020 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि यदि लॉकडाउन हटा तो पब्लिक रिस्पांस के लिए आपके पास क्या एक्शन प्लान है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाडन 3.0 का कल आखिरी दिन है। इसे और रियायतों के साथ बढ़ाने या पूरी तरह से हटाने की स्थिति में जो हालात बनेंगे उसे संभालने के लिए फिलहाल कोई रणनीति नहीं बनी है। हाईकोर्ट भी सरकार को फटकार लगा चुका है। इस बीच आज यानी कि शनिवार को पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की बैठक होनी है। इसमें लॉकडाउन हटने पर जो स्थिति बनेगी, उसे संभालने के लिए रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान चुनिंदा गतिविधियों को ही मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद जम्मू शहर समेत अन्य इलाकों में कोरोना रोकथाम के इंतजाम पर्याप्त नजर नहीं आ रहे। सामाजिक दूरी का ख्याल भी नहीं रखा जा रहा। इस स्थिति में भी पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

ऐसे में और गतिविधियों की छूट मिलने अथवा लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला होता है तो कोरोना महामारी के बीच हालात से निपटना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर होने वाला है। जम्मू संभाग के आईजी पुलिस मुकेश सिंह का कहना है कि शनिवार को पुलिस अधिकारियाें की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। अभी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा था जवाब
कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि यदि लॉकडाउन हटा तो पब्लिक रिस्पांस के लिए आपके पास क्या एक्शन प्लान है। इस पर सरकार ने रिपोर्ट तो सौंपी, लेकिन कोर्ट ने इसे नाकाफी करार देते हुए एक हफ्ते में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें